वे कहते हैं बड़ा धरम है.....
वे कहते हैं बड़ा धरम है।
आती अब तो बड़ी शरम है।।
जग में रोती है मानवता,
अब तो उस पर करो रहम है।
जीने का अधिकार सभी को,
जीवों पर अब रहो नरम है।
अंध भक्ति में डूबा मानव,
कब उबरेंगे अभी भरम है।
बने लोग आतंकी अब तो
गला काटती लाल कलम है।
जग में एक सभी का ईश्वर,
इसमें उनको बड़ा वहम है।
प्रेम शाँति बंधुत्व भाव में,
जीवन जीना बड़ा अहम है।
चलें मिसाइल हैं जनता पर,
मरता मानव बुरा करम है।
कट्टरता से नाता तोड़ें,
सभी उठाएँ नया कदम है।
मनोज कुमार शुक्ल ‘मनोज’